राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष श्री जे एन तिवारी के आह्वाहन पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद वाराणसी के ओर से “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता के उपलक्ष्य मे तिरंगा यात्रा पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय वाराणसी से पाण्डेयपुर चौराहे तक निकाली गयी .यात्रा के अंत में कैंडल जलाकर पहलगाम में आतंकवादी घटना में शहीद पर्यटको की आत्मा की शांति हेतु कैंडिल जलाकर श्रद्धांजली दी गयी .
तिरंगा यात्रा में परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष निरंजन कुमार श्रीवास्तव, परिषद के वाराणसी मण्डल के अध्यक्ष रमेश चंद्र राय, ई सी जी टेक्निशियन संघ के वाराणसी मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, गुलशन कुमार, छैल बिहारी प्रसाद, नितीश कुमार, सतीश कुमार, राजेश कुमार श्रीवास्तव ,जितेंद्र सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी सम्मिलित रहे .
Author: Swatantra Vani
“स्वतंत्र वाणी” – जहाँ सच की आवाज़ कभी दबती नहीं। स्वतंत्र वाणी एक स्वतंत्र ऑनलाइन समाचार और ब्लॉग मंच है, जिसका उद्देश्य है पाठकों तक सही, निष्पक्ष और ताज़ा जानकारी पहुँचाना। यहाँ राजनीति, शिक्षा, तकनीक, स्वास्थ्य, मनोरंजन, खेल और लाइफ़स्टाइल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण ख़बर और जानकारी आसान भाषा में प्रस्तुत की जाती है। हम मानते हैं कि सच्चाई कभी दबाई नहीं जा सकती, इसलिए हमारा हर लेख और ख़बर तथ्यों पर आधारित होती है, ताकि पाठकों तक भरोसेमंद और निष्पक्ष पत्रकारिता पहुँच सके।







