राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिला शाखा वाराणसी के तत्त्वधान में भारतीय सेना के अभियान की सफलता पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय वाराणसी से निकाला गया तिरंगा यात्रा :

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष श्री जे एन तिवारी के आह्वाहन पर  राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद वाराणसी के ओर से “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता के उपलक्ष्य मे तिरंगा यात्रा पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय वाराणसी से पाण्डेयपुर चौराहे तक निकाली गयी .यात्रा के अंत में कैंडल जलाकर पहलगाम में आतंकवादी घटना में शहीद पर्यटको की आत्मा की शांति हेतु कैंडिल जलाकर श्रद्धांजली दी गयी .
तिरंगा यात्रा में परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष निरंजन कुमार श्रीवास्तव, परिषद के वाराणसी मण्डल के अध्यक्ष रमेश चंद्र राय, ई सी जी टेक्निशियन संघ के वाराणसी मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, गुलशन कुमार, छैल बिहारी प्रसाद, नितीश कुमार, सतीश कुमार, राजेश कुमार श्रीवास्तव ,जितेंद्र सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी सम्मिलित रहे .
suraj singh
Author: suraj singh

और पढ़ें

breaking news