राजकीय ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन जिला शाखा वाराणसी का “द्वि-वार्षिक चुनाव” हुआ संपन्न :

दिनांक 22 मई 2025 दिन बृहस्पतिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय वाराणसी के प्रांगण में राजकीय ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन जनपद शाखा- वाराणसी का द्विवार्षिक चुनाव श्री राकेश कुमार सिंह (जिला मंत्री, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, जिला शाखा वाराणसी) व पूर्व महासचिव श्री अनुराग मिश्र (राजकीय ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन, उ. प्र.) की देखरेख में संपन्न हुआ।उक्त चुनाव में में निम्नलिखित पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए –
1- अध्यक्ष – श्री सुनील कुमार पांडेय (पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय, पांडेयपुर वाराणसी)
2- सचिव – श्री रुद्र कुमार पांडेय (प्रा. स्वास्थ्य केंद्र, चिरईगांव)
3- कोषाध्यक्ष – श्री हरिशंकर सिंह (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आराजी लाइन)चुनाव पश्चात निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों को उपस्थित सदस्यों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। चुनाव अधिकारी ने पद की शपथ दिलाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सभा के अंत में धन्यवाद प्रस्ताव श्री अनुराग मिश्र द्वारा दिया गया।
Author: Swatantra Vani
“स्वतंत्र वाणी” – जहाँ सच की आवाज़ कभी दबती नहीं। स्वतंत्र वाणी एक स्वतंत्र ऑनलाइन समाचार और ब्लॉग मंच है, जिसका उद्देश्य है पाठकों तक सही, निष्पक्ष और ताज़ा जानकारी पहुँचाना। यहाँ राजनीति, शिक्षा, तकनीक, स्वास्थ्य, मनोरंजन, खेल और लाइफ़स्टाइल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण ख़बर और जानकारी आसान भाषा में प्रस्तुत की जाती है। हम मानते हैं कि सच्चाई कभी दबाई नहीं जा सकती, इसलिए हमारा हर लेख और ख़बर तथ्यों पर आधारित होती है, ताकि पाठकों तक भरोसेमंद और निष्पक्ष पत्रकारिता पहुँच सके।







