नए साल पर Kashi में सुरक्षा चक्र सख्त, रूट डायवर्जन और घाटों तक निगरानी
Varanasi News- नए साल के जश्न को लेकर Kashi पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। 1 जनवरी को शहर में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने व्यापक सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की योजना लागू की है। नए साल के पहले दिन शहर के कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन रहेगा, जबकि सड़क से लेकर गंगा घाटों तक सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन का साफ कहना है कि भीड़ बढ़ने की स्थिति में तुरंत डायवर्जन लागू किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी तरह की असुविधा न हो।
नए साल के स्वागत को लेकर बुधवार की रात तक शहर के प्रमुख इलाकों में पुलिस की सक्रियता साफ नजर आई। होटलों, पब, रेस्टोरेंट और क्लबों के बाहर पुलिस वाहन लगातार गश्त करते रहे। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए डॉग स्क्वाड की भी तैनाती की गई। छावनी क्षेत्र के विभिन्न होटलों, रेस्टोरेंटों और क्लबों में कार्यक्रमों के मद्देनजर एसीपी कैंट नितिन तनेजा के नेतृत्व में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रबंधकों को सख्त हिदायत दी गई कि यदि उनके प्रतिष्ठान में किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था प्रभावित होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी उन्हीं की होगी।
Kashi विश्वनाथ मंदिर और दशाश्वमेध घाट पर विशेष निगरानी
नए साल के पहले दिन श्रीKashi विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने है। इसके साथ ही दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के दौरान भी भारी भीड़ उमड़ती है। इसे देखते हुए Kashi जोन में पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को विशेष रूप से तैनात किया गया है। मंदिर परिसर, घाटों और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त फोर्स की ड्यूटी लगाई गई है। सिटी कमांड सेंटर से शहर के विभिन्न हिस्सों की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी भी स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सके।
शराब पीकर वाहन चलाने पर सख्ती
कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा के नेतृत्व में शराब की दुकानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान चारपहिया और दोपहिया वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। कई वाहनों से काली फिल्म हटवाई गई और चालकों को सख्त चेतावनी दी गई कि शराब पीकर वाहन चलाना किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि नए साल के जश्न में किसी भी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है।
इन थाना क्षेत्रों में रात भर चला चक्रमण
सिगरा, भेलूपुर, लंका, रामनगर, कोतवाली, दशाश्वमेध, चौक, चेतगंज, सारनाथ और लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम देर रात तक चक्रमण करती रही। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर खास नजर रखी गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान नए साल के पहले दिन भी जारी रहेगा।
भीड़ बढ़ने पर लागू होगा रूट डायवर्जन
नए साल पर सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने पहले से ही रूट डायवर्जन की रूपरेखा तैयार कर ली है। सारनाथ, रामनगर, नमो घाट और अस्सी घाट जाने वाले मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। बाहरी नंबर की गाड़ियों को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से आगे लहुराबीर चौराहे की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
इसके अलावा,
- मैदागिन–गोदौलिया मार्ग
- दशाश्वमेध–गोदौलिया मार्ग
- गोदौलिया–गिरजाघर मार्ग
इन मार्गों पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अस्सी घाट जाने वाले मार्ग पर रविंद्रपुरी से बैरिकेडिंग की जाएगी। वहीं लंका–अस्सी मार्ग पर बैंक ऑफ बड़ौदा के पास से ही अस्सी की ओर जाने वाली गाड़ियों को रोक दिया जाएगा।
प्रशासन की अपील
पुलिस प्रशासन ने Kashi आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले रूट डायवर्जन की जानकारी जरूर ले लें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। सहयोग से ही नए साल का यह उत्सव सुरक्षित और यादगार बनाया जा सकता है।
खबरों के लाइव अपडेट और विस्तृत विश्लेषण के लिए स्वतंत्र वाणी पर बने रहें।
Author: Rajesh Srivastava
राजेश श्रीवास्तव एक अनुभवी और दूरदर्शी एडिटर इन चीफ हैं, जिन्हें पत्रकारिता और संपादन का गहरा अनुभव प्राप्त है। कई वर्षों की सक्रिय भूमिका के साथ, वे समाचारों की गुणवत्ता, निष्पक्षता और प्रामाणिकता बनाए रखने के लिए जाने जाते हैं। राजेश का उद्देश्य संपादकीय नेतृत्व के माध्यम से सच्ची और संतुलित जानकारी पाठकों तक पहुँचाना है। उनके मार्गदर्शन में प्रकाशित सामग्री में स्पष्टता, विश्वसनीयता और सामाजिक जिम्मेदारी का समावेश होता है, जो उन्हें एक प्रभावशाली और विशिष्ट पहचान प्रदान करता है।












