IPL फाइनल 2025: रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ने खत्म किया 18 साल का इंतेज़ार ,पहली बार बनी चैंपियन, विराट कोहली के छलके आंसू
अहमदाबाद 18 साल लंबा इंतजार, फाइनल में तीन बार हार और अनगिनत आलोचनाएं – लेकिन आखिरकार IPL फाइनल 2025 ने वो दिन दिखा दिया जिसका हर RCB फैन बेसब्री से इंतजार कर रहा था। RCB बनाम पंजाब किंग्स के ऐतिहासिक मुकाबले में RCB चैंपियन बनी और इसने भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए IPL फाइनल 2025 में RCB ने रजत पाटीदार की कप्तानी और विराट कोहली के अनुभव से पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार IPL ट्रॉफी जीती। इस जीत के साथ ही RCB चैंपियन बनी और करोड़ों फैन्स का दिल जीत लिया।

18 साल का सपना, 18 नंबर और विराट कोहली
आईपीएल फाइनल 2025 का यह 18वां संस्करण था और 18 नंबर की जर्सी पहनने वाले विराट कोहली ने आखिरकार सालों से अधूरा सपना पूरा कर दिया। आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स मैच में विराट ने 43 रन बनाए और टीम को मजबूती दी।
मैच के बाद विराट कोहली भावुक हो गए और अपनी भावनाएं छिपा नहीं पाए और कहा:
> “मैंने इस टीम को अपना सबकुछ दिया है- युवा, अनुभव और समर्पण। आज हमें जो मिला, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। यह जीत सिर्फ हमारी नहीं, बल्कि हर उस प्रशंसक की है जो 18 साल से हमारे साथ था।”
आरसीबी चैंपियन बनी और विराट कोहली की आंखों में आंसू इस ऐतिहासिक जीत का प्रतीक बन गए।
IPL फाइनल 2025: RCB बनाम पंजाब किंग्स मैच रोमांच से भरपूर रहा
टॉस जीतकर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हूऐ 190/9 का स्कोर बनाया। शुरुआत में फिल साल्ट (16) जल्दी आउट हो गए, लेकिन विराट कोहली (43 रन, 35 गेंद) और मयंक अग्रवाल (24 रन) ने पारी को संभाला।
विराट कोहली की धीमी बल्लेबाजी ने भले ही सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी, लेकिन उनकी पारी ने टीम को स्थिरता दी। इसके बाद लिविंगस्टोन (25), जितेश शर्मा (24) और रोमारियो शेफर्ड (17) की तेज पारियों ने टीम को प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया।
पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में 3 विकेट लिए और सिर्फ 3 रन दिए, जिसकी वजह से आरसीबी 200 का आंकड़ा नहीं छू पाई।
शानदार गेंदबाजी से RCB बनी चैंपियन
190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत खराब रही। प्रभसिमरन सिंह जल्दी आउट हो गए, लेकिन जोश इंग्लिस (39) और शशांक सिंह (नाबाद 61) ने संघर्ष किया। इसके बावजूद आरसीबी के गेंदबाजों के सामने बाकी बल्लेबाज टिक नहीं पाए।
श्रेयस अय्यर सिर्फ़ 1 रन बनाकर आउट हो गए – यह विकेट रोमारियो शेफर्ड ने लिया, जिन्होंने पूरे मैच में कसी हुई गेंदबाज़ी की।
आरसीबी के सबसे बड़े हीरो क्रुणाल पांड्या बने, जिन्होंने 4 ओवर में सिर्फ़ 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल और जोश हेज़लवुड ने भी शानदार गेंदबाज़ी की।
शशांक सिंह की वीरता बेकार गई
आईपीएल फ़ाइनल 2025 के आखिरी ओवर में जब पंजाब किंग्स को 29 रनों की ज़रूरत थी, तब शशांक सिंह ने हेज़लवुड के एक ओवर में 22 रन जड़ दिए। लेकिन अंत में दो डॉट बॉल ने आरसीबी के चैंपियन बनने के सपने को पूरा कर दिया।
विराट कोहली के आंसू, अनुष्का की खुशी और एबी डिविलियर्स की याद
मैच खत्म होते ही विराट कोहली की आंखों से आंसू बहने लगे। स्टैंड में बैठी उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी भावुक दिखीं। कोहली ने एबी डिविलियर्स को याद करते हुए कहा:
“यह जीत जितनी एबी की है, उतनी ही हमारी भी है। उन्होंने इस टीम को जो जज्बा दिया, वह आज भी हमारे साथ है।” —
RCB बनाम पंजाब किंग्स – अंतिम XI
RCB की विजेता XI:
फिलिप साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड
पंजाब किंग्स XI:
प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
विजय माल्या की प्रतिक्रिया : RCB की स्थापना का सपना सच हो गया
RCB के पूर्व मालिक विजय माल्या ने ट्वीट किया:
“जब मैंने RCB की स्थापना की और विराट कोहली को टीम में शामिल किया, तो मुझे पूरा भरोसा था कि यह टीम एक दिन ट्रॉफी जीतेगी। आईपीएल फाइनल 2025 ने वह दिन दिखा दिया।”
अब बैंगलोर में होगा जश्न- विराट की जीत की परेड
RCB के चैंपियन बनने के बाद विराट कोहली ने घोषणा की कि बुधवार को बैंगलोर में जीत की परेड निकाली जाएगी। प्रशंसकों की भीड़ और खुशी का स्तर अब चरम पर है।
निष्कर्ष :
विराट कोहली, रजत पाटीदार और RCB का सपना साकार हुआ
IPL फाइनल 2025 में RCB बनाम पंजाब किंग्स का मैच सिर्फ़ एक मैच नहीं था, बल्कि यह 18 साल तक चले संघर्ष, धैर्य और जुनून की कहानी थी। विराट कोहली ने टीम को सालों तक उम्मीद दी और रजत पाटीदार की कप्तानी में इसे साकार किया।
अब “ई साला कप नामदू” एक नारा नहीं, बल्कि इतिहास बन गया है। RCB चैंपियन है- और यह जीत सालों तक याद रखी जाएगी।
खबरों के लाइव अपडेट और विस्तृत विश्लेषण के लिए स्वतंत्र वाणी पर बने रहें।
Author: kamalkant
कमल कांत सिंह एक उत्साही पत्रकार और लेखक हैं, जिन्हें समाचार और कहानी कहने का गहरा जुनून है। कई वर्षों के अनुभव के साथ, वे सामाजिक मुद्दों, संस्कृति और समसामयिक घटनाओं पर गहन विश्लेषण और आकर्षक लेखन के लिए जाने जाते हैं। कमल का उद्देश्य अपने लेखन के माध्यम से सच्चाई को उजागर करना और पाठकों को प्रेरित करना है। उनकी लेखनी में स्पष्टता, विश्वसनीयता और मानवीय संवेदनाओं का समावेश होता है, जो उन्हें एक विशिष्ट आवाज प्रदान करता है।







