लखनऊ, 25 जून
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई :
बैठक की अध्यक्षता संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने किया
बैठक में कर्मचारियों की लंबित समस्याओं पर मंथन किया गया स्थानांतरण सत्र में नीति विरुद्ध स्थानांतरणों के विरोध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने पर विचार किया गया
संयुक्त परिषद की कार्यकारिणी की बैठक की तिथि निर्धारित की गई
🔹बैठक परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष श्री जे एन तिवारी के आवास पर सम्पन्न हुई :
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों, नारायण जी दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, टी एन चौरसिया, उपाध्यक्ष, विजय श्याम तिवारी उपाध्यक्ष, प्रीति पांडे उपाध्यक्ष, अरुणा शुक्ला महामंत्री, नितिन गोस्वामी कोषाध्यक्ष वीरेंद्र यादव मंडल अध्यक्ष प्रयागराज मंडल, कार्यकारिणी सदस्य कुसुम लता यादव सरला सिंह उषा देवी एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी की अध्यक्षता में उनके निजी आवास पर संपन्न हुई, यह जानकारी संयुक्त परिषद की महामंत्री अरुण शुक्ला ने एक प्रेस – विज्ञप्ति में दिया है।
🔹बैठक में कर्मचारियों के समस्याओं को पूरा करने हेतु पूर्व में दिए गए आश्वासन पर वादाखिलाफी का लगाया गया सरकार पर आरोप:
बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर विमर्श के दौरान संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने अवगत कराया कि सरकार कर्मचारियों के साथ वादा खिलाफी कर रही है ।मुख्यमंत्री जी ने जनवरी में आउटसोर्स कर्मचारियों का न्यूनतम मानदेय निर्धारित किए जाने तथा उनकी सेवा शर्तों में सुधार करने का निर्णय एक माह में करने का आश्वासन दिया था ,लेकिन 6 माह बाद भी मुख्यमंत्री जी के आश्वासन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई । ब्यूरोक्रेसी किसी ने पहले आउटसोर्स कर्मियों के लिए निगम बनाए जाने की पूरी प्रक्रिया चलाई तथा बाद में उसको ठंडे बस्ते में में डाल दिया। प्रदेश का 5 लाख से भी अधिक आउटसोर्स कर्मचारी आज ठगा हुआ महसूस कर रहा है एवं चुनाव से पहले बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहा है।
🔹प्रदेश के दर्जनों विभाग में हुए स्थानांतरण में लेन – देन का लगा आरोप, स्थानांतरण-सत्र हुआ शून्य :
प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य ,लोक निर्माण आयुष, निबंधन ,स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन ,खाद्य रसद सहित दर्जनों विभागों में स्थानांतरण में लेनदेन के खेल के चलते या तो स्थानांतरण सत्र शून्य करना पड़ा है अथवा मुख्यमंत्री जी को हस्तक्षेप करना पड़ा है।
🔹कर्मचारी संगठनों का विगत एक वर्ष से अधिक मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिव कार्मिक स्तर पर कोई बैठक न होने से कर्मचारियों के समस्याओं का किया जा रहा अनदेखी :
जे एन तिवारी ने अवगत कराया है कि मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिव कार्मिक के स्तर पर कर्मचारी संगठनों की विगत एक वर्ष से भी अधिक समय से कोई बैठक नहीं हुई है शुरुआती दौर में 10 दिसंबर को मुख्य सचिव ने एक औपचारिक बैठक किया था उस बैठक के आधार पर भी विभागों में कार्रवाई नहीं हो रही है। जनजाति विकास विभाग, उद्यान विभाग, महिला कल्याण विभाग में आउटसोर्स एवं संविदा कर्मियों का शोषण चरम पर है। जनजाति विकास विभाग में 60% परीक्षा प्राप्तांक का आधार बनाकर संविदा समाप्त करने का खेल खेला जा रहा है। उद्यान विभाग में मंडल एवं जनपद स्तर पर कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों को विगत 3 माह से वेतन नहीं मिला है ।उद्यान विभाग में सेवा देने वाली वंशिका ट्रेडर्स को ब्लैक लिस्ट करने की मांग भी संयुक्त परिषद ने किया है ।
🔹संयुक्त परिषद के महामंत्री ने दी चेतावनी :
संयुक्त परिषद की महामंत्री अरुण शुक्ला ने अवगत कराया है कि कर्मचारियों की मांगों पर सरकार की उपेक्षा अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 13 जुलाई को संयुक्त परिषद की कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक होगी जिसमें आर पार के संघर्ष का निर्णय लिया जाएगा ।
🔹परिषद के अध्यक्ष एवं महामंत्री ने मंडल एवं जिला स्तर पर सम्मेलन का आयोजन कर आंदोलन का रणनीति बनाने का दिया निर्देश :
संयुक्त परिषद के अध्यक्ष एवं महामंत्री ने बैठक में प्रतिभाग करने वाले सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को जनपद एवं मंडल स्तरों पर सम्मेलनों का आयोजन कर आंदोलन की आगामी रणनीति तैयार करने के लिए योजनाबद्ध अभियान चलाया जाने को कहा गया है l

Author: Swatantra Vani
“स्वतंत्र वाणी” – जहाँ सच की आवाज़ कभी दबती नहीं। स्वतंत्र वाणी एक स्वतंत्र ऑनलाइन समाचार और ब्लॉग मंच है, जिसका उद्देश्य है पाठकों तक सही, निष्पक्ष और ताज़ा जानकारी पहुँचाना। यहाँ राजनीति, शिक्षा, तकनीक, स्वास्थ्य, मनोरंजन, खेल और लाइफ़स्टाइल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण ख़बर और जानकारी आसान भाषा में प्रस्तुत की जाती है। हम मानते हैं कि सच्चाई कभी दबाई नहीं जा सकती, इसलिए हमारा हर लेख और ख़बर तथ्यों पर आधारित होती है, ताकि पाठकों तक भरोसेमंद और निष्पक्ष पत्रकारिता पहुँच सके।










