सुलतानपुर दिनांक 24 जून
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय सुलतानपुर के प्रांगण में मेडिकल लैब केमिस्ट संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य कर्मचारी कल्याण समिति चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बिभाग सुलतानपुर के पूर्व
अध्यक्ष श्री आर०जे० खान का दिनांक 23/6/25 को कैंसर जैसी घातक बीमारी के कारण निधन हो जाने के फलस्वरूप श्रद्धांजलि सभा का आयोजन आज दिनांक 24/6/25 को किया गया ।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री जे एन तिवारी ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित किया एवं उनके साथ बिताए हुए समय और कर्मचारियों की आवाज उठाने वाले नेता के बारे में बताते हुए कहा कि श्री खान एक निडर र्निभिक और एक जुझारू तथा कर्मचारी हितों के रक्षक थे। संगठन और कर्मचारी हितों के लिए हमारे साथ जेल भी गए। ऐसे कर्मचारी मसीहा के निधन से पूरा कर्मचारी समूह हतप्रभ है।
महामंत्री श्रीमती शुक्ला जी ने भी उनके विषय में अपने बिचार व्यक्त किया और कहा कि वह एक कर्मचारी नेता नहीं महामानव थे ऐसे लोग मरते नहीं अमर हो जाते और कर्मचारी इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा जाते हैं। श्रद्धांजलि सभा को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष श्री बिनोद यादव, राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के महामंत्री लक्ष्मण स्वरूप श्रीवास्तव, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के कोषाध्यक्ष चुन्नीलाल ,राजकीय नर्सेज संघ के मंत्री आर पी सिंह, लैब टेक्नीशियन एशोसिएशन के जिला अध्यक्ष विजय चौधरी, चतुर्थ श्रेणी के मंत्री राम रतन, आशा बहू एशोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कुसुम यादव, कल्याण समिति के पूर्व महामंत्री एस एन मिश्रा, होमियोपैथी बिभाग के सुरेश नरायन तिवारी, आयुर्वेद संघ के मंत्री मो नसीम आदि ने सम्बोधित किया अंत में सभी साथियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर मृत्यु आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा । सभा का संचालन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ /राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश गौड़ ने किया।
पीपी
Author: Swatantra Vani
“स्वतंत्र वाणी” – जहाँ सच की आवाज़ कभी दबती नहीं। स्वतंत्र वाणी एक स्वतंत्र ऑनलाइन समाचार और ब्लॉग मंच है, जिसका उद्देश्य है पाठकों तक सही, निष्पक्ष और ताज़ा जानकारी पहुँचाना। यहाँ राजनीति, शिक्षा, तकनीक, स्वास्थ्य, मनोरंजन, खेल और लाइफ़स्टाइल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण ख़बर और जानकारी आसान भाषा में प्रस्तुत की जाती है। हम मानते हैं कि सच्चाई कभी दबाई नहीं जा सकती, इसलिए हमारा हर लेख और ख़बर तथ्यों पर आधारित होती है, ताकि पाठकों तक भरोसेमंद और निष्पक्ष पत्रकारिता पहुँच सके।










