National Volleyball Championship: मनोज तिवारी बोले– अब Kashi केवल नहाय के बाटे नाहीं, नेशनल खेले के लिए भी लोग आवत बा
धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान के लिए विश्व प्रसिद्ध Kashi अब खेलों के बड़े केंद्र के रूप में भी अपनी नई पहचान बना रही है। सिगरा स्थित संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 72वीं सीनियर National Volleyball Championship के दूसरे दिन सोमवार को पहुंचे भाजपा सांसद और भोजपुरी सिने स्टार मनोज तिवारी ने Kashi के बदलते स्वरूप को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अब Kashi केवल स्नान और दर्शन की नगरी नहीं रही, बल्कि यहां अब National Volleyball Championship जैसे राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
उत्तर-पूर्व दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी बतौर मुख्य अतिथि चैंपियनशिप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में Kashi में “मोदी मैजिक” साफ दिखाई दे रहा है। खेल, संस्कृति और युवा प्रतिभाओं को एक साथ आगे बढ़ाने का वातावरण तैयार हुआ है। युवा खिलाड़ियों और कलाकारों को अब बड़े मंच मिल रहे हैं, जिससे उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय पहचान मिल रही है।
खेलों को मिल रहा सरकार का पूरा समर्थन
मनोज तिवारी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार, दोनों ही खेलों के विकास को लेकर पूरी तरह गंभीर हैं। प्रधानमंत्री स्वयं खेल प्रतियोगिताओं का उद्घाटन कर रहे हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैदान पर मौजूद रहकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। इससे साफ है कि देश में खेल का माहौल पूरी तरह बदल चुका है। उन्होंने कहा कि पहले Kashi को केवल धार्मिक दृष्टि से देखा जाता था, लेकिन अब यहां राष्ट्रीय चैंपियनशिप खेली जा रही है और देशभर के खिलाड़ी यहां पहुंच रहे हैं।
युवाओं से संवाद, यादें हुईं ताजा
बीएचयू क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके मनोज तिवारी ने खिलाड़ियों और युवाओं से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि वह 1990 के दशक से सिगरा स्टेडियम आते रहे हैं। पहले यह मैदान संसाधनों की कमी के कारण काफी जर्जर हालत में था, लेकिन आज इसका कायाकल्प हो चुका है। यहां नेशनल स्तर की प्रतियोगिताएं हो रही हैं और देशभर के खिलाड़ी खेलते नजर आ रहे हैं। यह दृश्य उन्हें भावुक कर देता है।
उन्होंने मेजबान उत्तर प्रदेश की पुरुष और महिला वॉलीबाल टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दोनों टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनें। आपकी जीत वॉलीबाल में एक नए युग की शुरुआत करेगी।
अगले साल गंजारी में होंगे सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के मुकाबले
मनोज तिवारी ने वाराणसी के खेल भविष्य को लेकर एक और बड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिगरा स्टेडियम के बाद गंजारी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम तेजी से निर्माणाधीन है, जो इस साल के मध्य तक तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले साल यहां सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। उनका प्रयास रहेगा कि भोजपुरी दबंग के साथ-साथ सलमान खान और रजनीकांत की टीमों के मैच भी यहां हों।
Kashi में तमिल संगमम के बाद वॉलीबाल संगमम
सांसद ने कहा कि Kashi में पिछले कुछ वर्षों से तमिल संगमम का आयोजन हो रहा है, जिसने उत्तर और दक्षिण की संस्कृतियों को जोड़ने का काम किया है। अब National Volleyball Championship के जरिए वॉलीबाल संगमम देखने को मिल रहा है। गंजारी स्टेडियम के बन जाने के बाद Kashi में क्रिकेट का कुंभ भी देखने को मिलेगा, जब देश-विदेश की टीमें यहां खेलती नजर आएंगी।
लद्दाख के खिलाड़ियों को मिलेगा इनडोर स्टेडियम
National Volleyball Championship में हिस्सा ले रहे लद्दाख के खिलाड़ियों के लिए भी मनोज तिवारी ने अच्छी खबर दी। उन्होंने बताया कि लद्दाख में जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का मल्टी स्पोर्ट्स इनडोर स्टेडियम बनकर तैयार होगा। इसके लिए कार्यदायी एजेंसी का चयन हो चुका है और सरकार की ओर से बजट भी जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि दो वर्षों के भीतर यह स्टेडियम तैयार हो जाएगा, जिससे विंटर गेम्स के साथ-साथ अन्य खेलों को भी बढ़ावा मिलेगा। लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश है और उसके सर्वांगीण विकास को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में वहां खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों दोनों को नई गति मिलेगी।
Kashi बन रही खेलों की नई राजधानी
72वीं सीनियर National Volleyball Championship के आयोजन ने यह साबित कर दिया है कि Kashi अब सिर्फ आस्था की नगरी नहीं, बल्कि खेलों की नई राजधानी बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। National Volleyball Championship जैसे आयोजनों से न केवल खिलाड़ियों को मंच मिल रहा है, बल्कि शहर की पहचान भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हो रही है।
खबरों के लाइव अपडेट और विस्तृत विश्लेषण के लिए स्वतंत्र वाणी पर बने रहें।
Author: Rajesh Srivastava
राजेश श्रीवास्तव एक अनुभवी और दूरदर्शी एडिटर इन चीफ हैं, जिन्हें पत्रकारिता और संपादन का गहरा अनुभव प्राप्त है। कई वर्षों की सक्रिय भूमिका के साथ, वे समाचारों की गुणवत्ता, निष्पक्षता और प्रामाणिकता बनाए रखने के लिए जाने जाते हैं। राजेश का उद्देश्य संपादकीय नेतृत्व के माध्यम से सच्ची और संतुलित जानकारी पाठकों तक पहुँचाना है। उनके मार्गदर्शन में प्रकाशित सामग्री में स्पष्टता, विश्वसनीयता और सामाजिक जिम्मेदारी का समावेश होता है, जो उन्हें एक प्रभावशाली और विशिष्ट पहचान प्रदान करता है।












