
कश्मीर में अतंकी हमला, 26 की मौत
आतंकियों ने पहलगाम के बैसरन में पर्यटकों से घूम-घूम कर नाम व धर्म पूछ कर करीब से गोली मारी ।
ब्यूरो, स्वतंत्रवाणी श्रीनगर: पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने मंगलवार दोपहर प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम के बैसरन की वादियों में सुकून के पल बिताने आए पर्यटकों से घूम घूम कर उनका नाम व धर्म पूछकर बेहद करीब से गोलियां मार कर उनकी हत्या की गई । जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई एवं 20 अन्य घायल होने की सूचना है । मृतकों में विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं । पिछले कई दशकों में पर्यटकों पर आतंकवादियों का यह सबसे बड़ा आतंकी हमला है । हमले के बाद फरार आतंकियों को मार गिराने के लिए सुरक्षा बल ने भी बड़ा अभियान छेड़ दिया है । श्रीनगर पहुंचने के पहले गृह मंत्री अमित शाह ने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ फोन पर स्थित की जानकारी ली । मृतकों में इजराइल व इटली के दो पर्यटकों के साथ अन्य राज्यों के सैलानी भी थे।
आक्रोशित मोदी और शाह ने अंजाम भुगतने की चेतावनी दे दी है।
Author: Swatantra Vani
“स्वतंत्र वाणी” – जहाँ सच की आवाज़ कभी दबती नहीं। स्वतंत्र वाणी एक स्वतंत्र ऑनलाइन समाचार और ब्लॉग मंच है, जिसका उद्देश्य है पाठकों तक सही, निष्पक्ष और ताज़ा जानकारी पहुँचाना। यहाँ राजनीति, शिक्षा, तकनीक, स्वास्थ्य, मनोरंजन, खेल और लाइफ़स्टाइल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण ख़बर और जानकारी आसान भाषा में प्रस्तुत की जाती है। हम मानते हैं कि सच्चाई कभी दबाई नहीं जा सकती, इसलिए हमारा हर लेख और ख़बर तथ्यों पर आधारित होती है, ताकि पाठकों तक भरोसेमंद और निष्पक्ष पत्रकारिता पहुँच सके।







