कर्मचारी जागरण अभियान जारी, 18 अक्टूबर को होगा बड़ा प्रदर्शन

कर्मचारी जागरण अभियान जारी, 18 अक्टूबर को होगा बड़ा प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कर्मचारी जागरण अभियान जारी, 18 अक्टूबर को होगा बड़ा प्रदर्शन

लखनऊ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का कर्मचारी जागरण अभियान 4 सितंबर से लगातार चल रहा है। इस अभियान के तहत परिषद के पदाधिकारी भोजनावकाश के समय जनपद स्तरीय कार्यालयों में जाकर कर्मचारियों से मिल रहे हैं और उनकी समस्याओं को लेकर सरकार की उदासीनता से अवगत करा रहे हैं।

कर्मचारी जागरण अभियान जारी, 18 अक्टूबर को होगा बड़ा प्रदर्शन

18 अक्टूबर को जनपद स्तर पर प्रदर्शन

परिषद ने घोषणा की है कि 18 अक्टूबर को सभी जनपद मुख्यालयों पर कर्मचारी धरना-प्रदर्शन करेंगे और मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा।

जनवरी में विधानसभा पर विशाल प्रदर्शन

कर्मचारियों की मांगों की लगातार उपेक्षा के चलते अब आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया है। परिषद ने चेतावनी दी है कि जनवरी में विधानसभा पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।

कर्मचारी जागरण अभियान जारी, 18 अक्टूबर को होगा बड़ा प्रदर्शन

यह भी पढ़ें – राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा कर्मचारियों का जनजागरण अभियान

दशहरा से पहले वेतन-भत्ता और बोनस की मांग

कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि दशहरा और दीपावली से पहले वेतन का भुगतान, महंगाई भत्ता और बोनस दिया जाए।

कर्मचारियों की मुख्य समस्याएँ

  • खाद्य रसद विभाग में नीति विरुद्ध तबादलों को निरस्त करने की मांग
  • समाज कल्याण एवं जनजाति विभाग में 60% परीक्षा परिणाम लागू करने से हटाए गए शिक्षकों को बहाल करने की मांग
  • विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की भर्ती जल्द करने की जरूरत
  • आउटसोर्स कर्मचारियों के शोषण को रोकने और नियमितीकरण की मांग
  • परिवहन विभाग के निजीकरण पर रोक लगाने की मांग

कर्मचारी जागरण अभियान जारी, 18 अक्टूबर को होगा बड़ा प्रदर्शन

परिषद का रुख

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे.एन. तिवारी और महामंत्री अरुणा शुक्ला ने कहा कि सरकार के अफसर कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से पुनः अनुरोध किया है कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर संज्ञान लें और त्योहारों से पहले वेतन-भत्ते और बोनस का भुगतान सुनिश्चित करें।

खबरों के लाइव अपडेट और विस्तृत विश्लेषण के लिए स्वतंत्र वाणी पर बने रहें।

kamalkant
Author: kamalkant

कमल कांत सिंह एक उत्साही पत्रकार और लेखक हैं, जिन्हें समाचार और कहानी कहने का गहरा जुनून है। कई वर्षों के अनुभव के साथ, वे सामाजिक मुद्दों, संस्कृति और समसामयिक घटनाओं पर गहन विश्लेषण और आकर्षक लेखन के लिए जाने जाते हैं। कमल का उद्देश्य अपने लेखन के माध्यम से सच्चाई को उजागर करना और पाठकों को प्रेरित करना है। उनकी लेखनी में स्पष्टता, विश्वसनीयता और मानवीय संवेदनाओं का समावेश होता है, जो उन्हें एक विशिष्ट आवाज प्रदान करता है।