राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, जिला वाराणसी द्वारा किया गया कर्मचारी जन- जागरण अभियान
वाराणसी, उत्तर प्रदेश : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, जिला वाराणसी द्वारा कर्मचारियों का जनजागरण अभियान :-
- आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के साथ बैठक ।
- आउटसोर्सिंग सेवा निगम के गठन का स्वागत ।
- माo मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया ।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् , जिला शाखा वाराणसी द्वारा कर्मचारी जनजागरण अभियान के अंतर्गत आउटसोर्सिंग सेवा के कर्मचारियों के साथ बैठक पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय वाराणसी के सभा कक्ष में दिनांक 27 सितम्बर 2025 को सम्पन्न हुई।

बैठक में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के गठन के लिए मा० मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया गया । रा.क.सं.प. उ. प्र.के प्रांतीय अध्यक्ष श्री जे0 एन0 तिवारी द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों की वित्तीय एवं सेवा सम्बंधी समस्याओं के समाधान हेतु निगम के गठन की मांग की जा रही थी। विगत 02 जनवरी 2025 को परिषद के प्रतिनिधि मण्डल के साथ वाती के समय मा. मुख्यमंत्री जी ने आयोग के गठन का आश्वासन दिया था। अब, सचिवालय प्रशासन अनुभान -13 (विविध) लखनऊ दिनांक 19 सितम्बर 2025 को उ०प्र० आउटसोर्स सेवा निगम के गठन का आदेश से०-3/2025/205/ बीस-13-वि-2225 दिनांक 19-09-2025 निर्गत कर दिया गया है। इससे प्रदेश के 9 लाख आउटसोर्स कर्मियों को लाभ होगा उनकी समस्या का समाधान सरकारी एजेंसी द्वारा किया जाएगा. सेवा प्रदाता कम्पनी का हस्तक्षेप समाप्त होगा।
यह भी पढ़ें – Varanasi में 20 करोड़ की लागत से स्थापित होगी एमआरआई यूनिट
बैठक को निरंजन कुमार श्रीवास्तव कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, रा०क० सं०परिषद उ. प्र. , रमेश चन्द्र राय, मंडल अध्यक्ष वाराणसी मंडल, वाराणसी रा०क०सं० परिषद, उ०प्र० एवं राजेश कुमार श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष , रा०क०सं०परिषद जिला वाराणसी ने सम्बोधित किया। तथा निगम के गठन के सम्बन्ध में जानकारी दी । बैठक में बड़ी संख्या में आउटसोर्स एवं संविदा कर्मचारी- गण उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें – Varanasi स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
उपास्थित आउटसोर्स कर्मि यों में, गुलशन कुमार, संजय सिंह, विकास कुमार, विनय तिवारी, नवीन कुमार, प्रियंका गोस्वामी, सतीश कुमार, पूजा , गीता, राजीव कुमार, अजीत चौबे, प्रेम प्रकाश, शशिकान्त मौर्य, दीपक कुमार , रितेश आदि उपस्थिति रहे ।
खबरों के लाइव अपडेट और विस्तृत विश्लेषण के लिए स्वतंत्र वाणी पर बने रहें।
Author: Swatantra Vani
“स्वतंत्र वाणी” – जहाँ सच की आवाज़ कभी दबती नहीं। स्वतंत्र वाणी एक स्वतंत्र ऑनलाइन समाचार और ब्लॉग मंच है, जिसका उद्देश्य है पाठकों तक सही, निष्पक्ष और ताज़ा जानकारी पहुँचाना। यहाँ राजनीति, शिक्षा, तकनीक, स्वास्थ्य, मनोरंजन, खेल और लाइफ़स्टाइल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण ख़बर और जानकारी आसान भाषा में प्रस्तुत की जाती है। हम मानते हैं कि सच्चाई कभी दबाई नहीं जा सकती, इसलिए हमारा हर लेख और ख़बर तथ्यों पर आधारित होती है, ताकि पाठकों तक भरोसेमंद और निष्पक्ष पत्रकारिता पहुँच सके।










